Class 10 Geography Chapter 6: विनिर्माण उद्योग क्या है? NCERT नोट्स हिंदी में

Class 10 Geography Chapter 6: विनिर्माण उद्योग क्या है? NCERT नोट्स हिंदी में

नमस्ते साथियों! स्वागत है boardexamworld.com पर,जहां आपकी तैयारी SUPER और आसान हो जाती है।

आज हम बात करेंगे कक्षा 10 NCERT भूगोल चैप्टर 6 के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक -“विनिर्माण उद्योग ” के बारे में ।

हम आज इस ब्लॉग में विनिर्माण उद्योग के IMPORTANT TOPIC को कवर करेंगे। और इसमें जितने भी आपके BOARD EXAM में प्रश्न आ सकते है, सभी को सरल भाषा मेें समझाने का प्रयास करेंगे ।ताकि कोई भी आपके दिमाग में कन्फ्यूजन न रह जाए।

भारत में विनिर्माण उद्योग से संबंधित सरकारी योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

👉Make In India – Official Website: CLICK HERE

👉 Ministry of heavy Industries , government of India: CLICK HERE

"विनिर्माण उद्योग का चित्र – मशीनों से उत्पादन प्रक्रिया"

विनिर्माण उद्योग क्या है?

विनिर्माण उद्योग से ही हम कच्चा माल को मशीनों, औजारों और अपने मेहनत से कीमती सामानों को तैयार करते हैं। यह हमारी अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण हिस्सा है।

क्योंकि इससे हम रोजगार का सृजन करते हैं। विनिर्माण उद्योग से बना हुआ समान ही विभिन्न देशों में पहुंचाते हैं। जिससे हमारी अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होती है।

परिभाषा

विनिर्माण उद्योग वह प्रक्रिया है, जिससे हमें कच्चे माल को कारखाने में मशीनों एवं श्रमिकों की सहायता से उपयोगी तथा तैयार वस्तुओं में बदला जाता है।

विनिर्माण से वस्तुओं का मूल्य बढ़ता है।और रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं। जिससे लोगों को काफी लाभ होता है।

विनिर्माण उद्योग के कितने प्रकार है?

विनिर्माण उद्योग को तीन भागों में बांटते हैं।

  • कच्चे माल के आधार पर।
  • भूमिका के आधार पर।
  • आकर के आधार पर।

कच्चे माल के आधार पर:

कच्चे माल के आधार पर खनिज आधारित एवं कृषि आधारित को सम्मिलित करते हैं, खनिज आधारित उद्योग में हम इस्पात एवं सीमेंट का निर्माण करते है। जबकि कृषि आधारित उद्योग में चीनी व वस्त्रों का निर्माण करते हैं।

भूमिका के आधार पर

भूमिका आधारित उद्योग में आधारभूत उद्योग एवं उपभोक्ता उद्योग को शामिल किया जाता है। आधारभूत उद्योग में इस्पात, एल्मुनियम जो अन्य उद्योगों को कच्चा माल देते हैं, आधारभूत उद्योग कहलाते हैं। जबकि उपभोक्ता उद्योग में इलेक्ट्रॉनिक,साबुन बनाने वाली कंपनी को शामिल करते हैं।

आकार के आधार पर

आकर के आधार पर हम उद्योगों को तीन भागों में विभाजित करते हैं। लघु उद्योग,माध्यम उद्योग,विशाल उद्योग आदि में विभाजित करते हैं।

अभ्यास प्रश्न:

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

  1. aluminium
  2. प्लास्टिक
  3. सीमेंट
  4. मोटरगाड़ी

Ans. सीमेंट

विस्तृत व्याख्या:

प्रश्न 2. निम्न में से कौन सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?

  1. एल्मुनियम प्रगलन
  2. कागज
  3. सीमेंट
  4. स्टील

Ans . Almunium प्रगलन

विस्तृत व्याख्या:

प्रश्न 3. निम्न में से कौन सा उद्योग दूरभाष कंप्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करते हैं?

  1. स्टील
  2. इलेक्ट्रॉनिक
  3. Almunium
  4. सूचना प्रौद्योगिकी

Ans . इलेक्ट्रॉनिक

विस्तृत व्याख्या:

लघु उत्तरीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1. विनिर्माण क्या है?

Ans. विनिर्माण उद्योग कच्चे माल को मशीनों और मजदूरों की मदद से उपयोगी चीज़ों में बदलने का काम करता है। जैसे कपास से कपड़े,लोहे से गाड़ियां या दूध से आइसक्रीम बनाना। ये सब फैक्ट्रियों में होते है। और अपने देश को मजबूत बनाते हैं।और काफी मात्रा में लोगों को नौकरियां भी देते है। बच्चों हमे रोजमर्रा की चीजें इन फैक्ट्रियों से ही मिलते है।

उदाहरण: जैसे कपड़ा उद्योग – धागे से साड़ियां बनाना, ऑटो उद्योग – धातु से कार बनाना इत्यादि।

प्रश्न 2. आधारभूत उद्योग क्या है उदाहरण देकर बताइए?

Ans. आधारभूत उद्योग वे हैं,जो अन्य उद्योगों के लिए कच्चा माल बनाते हैं, जैसे घर की नींव। ये बिना इनके कोई फैक्टरी कम नहीं कर सकती है। बच्चों कल्पना करो – लोहे की फैक्टरी इस्पात बनता है।जिससे कारें,पुल एवं मशीनें बनाती हैं। सीमेंट फैक्ट्री से ईंटों से घर बनवाती हैं। पेट्रोलियम से प्लास्टिक और दवाइयां। ये देश को मजबूत बनाते हैं।

उदाहरण: इस्पात उद्योग – कार एवं ट्रेन बनाना। सीमेंट से स्कूल और घर बनाना इत्यादि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न.1 उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं?

Ans. उद्योग पर्यावरण को कई तरीकों से प्रदूषित करते हैं। कारखानों से निकलने वाला धुंआ हवा को प्रदूषित करता है। जिससे वायु प्रदूषण बहुत होता है। और लोगों के स्वस्थ पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट नदियों, तालाबों और भूजल में मिलकर जल प्रदूषण फैलाता है। कारखानों को ठोस कचरा भूमि पर जमा होकर मिट्टी की उर्वरता को कम करता है।

जिसमे भूमि प्रदूषण होता है। मशीनों की तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है। इन सभी कारणों से पेड़ – पौधे पशु- पक्षी और मनुष्य सभी प्रभावित होते है। इसलिए उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय अपनाना बहुत आवश्यक है।

प्रश्न.2 उद्योग द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपाय की चर्चा करें?

Ans. उद्योगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को काम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कारखाने में चिमनियों पर फिल्टर और स्क्रबर लगाए जाते हैं।

ताकि हानिकारक गैसे हवा में न फैले, जल प्रदूषण को रोकने के लिए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र लगाए जाते हैं। ऊर्जा की बचत के लिए शौर्य पवन ऊर्जा को बढ़ाया जा रहा है।

उद्योगों के आसपास वृक्षारोपण किया जाता है। सरकार द्वारा बनाए गए पर्यावरणीय नियमों का पालन कर उद्योग पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सारे चैप्टर क्रम से दिए गए आप केवल लिंक में click करें।

यूनिटलिंक
1.संसाधन एवं विकास CLICK HERE
2. वन एवं वन्य जीव संसाधन CLICK HERE
3. जल संसाधन CLICK HERE
4. कृषिCLICK HERE
5. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन CLICK HERE

साथियों ब्लॉग को पूरा पढ़े।ताकि आपको पूरा कॉन्सेप्ट समझ में आए और आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर पाए, हमारी website आपको पूरा मदद करेगी कोई शिकायत हो तो हमें comment के जरिए अपनी शिकायत जरूर दर्ज करे ताकि हम अपनी गलती को सुधार करें। ताकि आपको और बेहतर content दे सके धन्यवाद जी।

Leave a Comment

WhatsApp