राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ – Class 10 Geography Chapter 7 Notes | Board Exam 2025

भारत के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में परिवहन एवं विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसी कारण से इन्हें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं कहा जाता है। यह अध्याय Class 10 Board Exam के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्या है?

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं ( Lifeline of National Economy ) वे साधन है जो किसी देश के भीतर वस्तुओं, सेवाओं और सूचनाओं के उत्पादन, वितरण और आदान-प्रदान के साधन को संभव बनाते हैं।

जिसमे मुख्य रूप सेपरिवहन(सड़कें,रेल,जलमार्ग,वायुमार्ग) और संचार (टेलीफोन ,इंटरनेट,रेडियो,टीवी डाकसेवा ) आदि को शामिल किया जाता है।

परिवहन का अर्थ एवं महत्व

परिवहन का अर्थ:

परिवहन का अर्थ किसी समान या लोगों, जानवरों को एक एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की प्रक्रिया ही परिवहन है।

परिवहन में उपयोग होने वाले सभी साधन जैसे – सड़के, ट्रेन, हवाई जहाज, साइकिल इत्यादि। इन सभी को परिवहन के रूप में शामिल किया जाता है।

राष्ट्रीय विकास में परिवहन का महत्व:

राष्ट्रीय विकास में परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों, वस्तुओं और सेवाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाकर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को जोड़ता है।जैसे – कृषि, उद्योग, व्यापार इत्यादि सभी को जोड़ता है।

भारत में परिवहन के प्रकार

  • राष्ट्रीय राजमार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग वे मुख्य सड़कें होती है, जो देश के महत्वपूर्ण शहरों, राज्यों, बंदरगाहों, औद्योगिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। इनका निर्माण रखरखाव केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है। उदाहरण: NH- 44, NH -19,NH -48
  • राज्य राजमार्ग: राज्य राजमार्ग वे सड़के होती है,जो एक राज्य के प्रमुख शहरों,जिला मुख्यालयों और राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ती है।इनका निर्माण एवं रखरखाव राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। उदाहरण: U.P राजमार्ग – 1 ,MP राजमार्ग -18

रेल परिवहन:

रेल परिवहन एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन साधन है, जिसमें यात्रियों और माल को रेलगाड़ियों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।यह सस्ता, सुरक्षित और भारी सामान ढोने के लिए उपयुक्त है। भारत में रेल परिवहन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है।

पाइपलाइन परिवहन:

पाइपलाइन परिवहन वह व्यवस्था है,जिसमे तेल,गैस, पेट्रोल, डीज़ल,और पानी जैसे तरल व गैसीय पदार्थों की पाइपों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है। यह सस्ता,सुरक्षित और निरंतर परिवहन का साधन है। उदाहरण – असम से बरौनी तेल पाइपलाइन, हजीरा -विजयपुर – जगदीशपुर गैस पाइपलाइन

वायु परिवहन:

वायु परिवहन वह परिवहन साधन है, जिसमें हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रियों,डाक एवं समान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है। यह सबसे तेज आधुनिक और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रभावी साधन है। उदाहरण: दिल्ली से मुंबई हवाई सेवा, एयर इंडिया, इंडिगो जैसे विमान सेवाएं

जल परिवहन:

जल परिवहन व साधन है, जिसमें नदियों, नहरों,झीलों और समुद्री के माध्यम से यात्रियों और माल का परिवहन किया जाता है। यह सबसे सस्ता परिवहन साधन है। और भारी व अधिक मात्रा में समान ढोने के लिए उपयुक्त होता है। उदाहरण: गंगा नदी में नौका परिवहन, समुद्री जहाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार

भारत में अंतःस्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14,500 किलोमीटर लंबा है।एक देशव्यापी जलमार्ग नेटवर्क बनाने के लिए और देश में अंतर्देशीय जल परिवहन को रेल और सड़क परिवहन के एक किफायती पर्यावरण अनुकूल पूरक माध्यम के रूप में बढ़ावा देने के लिए ,111 अंतर्देशीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम,2016द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।

निम्न जलमार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है—

  • NW-1 हल्दिया से प्रयागराज: इसकी लंबाई 1620 किमी लंबा हैं,ये गंगा जलमार्ग है।
  • NW-2 सादिया से धुबरी : सादिया माधुरी के मध्य 891 किलोमीटर लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर है।
  • NW-3 केरल में पश्चिमी तटीय नहर : इसकी लम्बाई 205 किमी है।
  • NW-4 काकीनाडा और पुडुचेरी नहर स्ट्रेच: इसका विस्तार गोदावरी और कृष्णा नदी पर है,जिसकी लंबाई 1078 किमी है।
  • NW -5 : मताई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ – ब्राह्मणी नदी के साथ इसका विस्तार 588किमी तक है।

. प्रमुख समुद्री पत्तन

भारत की 7516.6 किलोमीटर लंबी तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे पत्तन हैं ये प्रमुख बंदरगाह देश का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापर संचालित करते हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कच्छ में पंडित दीनदयाल पत्तन (कांडला पत्तन) पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया। दीनदयाल पत्तन एक ज्वारीय पत्तन है। यह जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान व गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात निर्यात को संचालित करता है।

मुंबई बृहतम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारू पोताश्रय है, मुंबई पत्तन के अधिक परिवहन को ध्यान में रख कर इसके सामने जवाहर लाल नेहरू विकसित किया गया। जो इस पूरे क्षेत्र को एक समूह पत्तन की सुविधा भी प्रदान कर सके।

लौह अयस्क के निर्यात के लिए मर्मुगाँव महत्वपूर्ण पट्टन है यह पट्टन लगभग 50% से अधिक लौह अयस्क का निर्यात करता है। इसके बाद कर्नाटक में स्थित न्यू मंगलौर पट्टन कुद्रमुख खानों से निकले लौह अयस्क का निर्यात करता है।

वायु परिवहन

वायु परिवहन क्या है: वायु परिवहन द्वारा यात्रियों और समान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने को वायु परिवहन कहते है।यह परिवहन का सबसे तेज़ साधन है।

वायु परिवहन का महत्व:

  • वायु परिवहन सबसे तेज परिवहन साधन है।
  • दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच आसान।
  • आपदा के समय ( बाढ़, भूकंप, युद्व) में राहत सामग्री पहुंचाने में सहायक।
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा
  • समय की बचत।

1.भारत में वायु परिवहन

भारत में वायु परिवहन दो तरह से होता है—

भारत के प्रमुख घरेलू हवाई अड्डे हैं-

  • दिल्ली – इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा
  • कोलकाता
  • चेन्नई

अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन

अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन भारत को अन्य देशों से जोड़ता है यह व्यापार पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाता है।

वायु परिवहन के लाभ

वायु परिवहन के प्रमुख लाभ इस प्रकार है:

  • वायु परिवहन सबसे तेज साधन है।
  • वायु परिवहन कीमती और हल्के सामान के लिए उपयुक्त है।
  • आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोगी है।
  • वायु परिवहन दुर्गम क्षेत्रों में विशेष सहायक है।

निष्कर्ष:

वायु परिवहन आधुनिक समय का एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन है यह देश के आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय संपर्क और आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।हालांकि इसकी अधिक लागत इसकी प्रमुख सीमा है।

UNIT लिंक
1. संसाधन एवं विकासCLICK HERE
2.वन एवं वन्य जीव संसाधनCLICK HERE
3.जल संसाधनCLICK HERE
4.कृषिCLICK HERE
5.विनिर्माण उद्योगCLICK HERE

यह पोस्ट कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपयोगी है। ऐसी ही आसान और परीक्षा उपयोगी नोटिस के लिए हमारी वेबसाइट पर विजित करें। धन्यवाद!🎊

अभ्यास प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न:

1. निम्न में से कौन से दो दूरस्थ स्थान पूर्वी पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?

  • मुंबई तथा नागपुर
  • सिलचर तथा पोरबंदर ❤️
  • मुंबई और कोलकाता
  • नागपुर तथा सिलीगुड़ी

2. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन सा साधन वाहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

  • रेल परिवहन
  • सड़क परिवहन
  • जल परिवहन
  • पाइपलाइन

3. निम्न में से कौन सा राज्य हजीरा विजयपुर जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?

  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश❤️

4. निम्न में से कौनसा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

  • चेन्नई
  • पारादीप
  • वी ओ चिदंबरम (तूतीकोरिन)
  • विशाखापट्टनम

5. निम्न में से कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

  • पाइपलाइन परिवहन
  • सड़क परिवहन
  • रेल परिवहन
  • हवा परिवहन

6. निम्न में से कौन सा शब्द दो या अधिक देश के व्यापार को दर्शाता है?

  • आंतरिक व्यापार
  • बाहरी व्यापार
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
  • स्थानीय व्यापार

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

1. सड़क परिवहन के तीन गुण बताइए?

A.घर-घर सेवा (door to door service): सड़क परिवहन में मार्ग और समय दोनों में लचीलापन होता है, जिससे बीच में बार-बार लोडिंग अनलोडिंग की आवश्यकता नहीं होती है।

B. लचीलापन(Flexibility): सड़क परिवहन में मार्ग और समय दोनों में लचीलापन होता है। आवश्यकता अनुसार किसी भी समय और किसी भी मार्ग से यात्रा की जा सकती है।

कम दूरी के लिए सस्ता व सुविधाजनक: कम दूरी पर माल और यात्रियों के परिवहनक लिए यह सबसे सस्ता और सरल साधन है।

2. रेल परिवहन कहां पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

Ans. रेल परिवहन लंबी दूरी पर भारी व ठोक वस्तुओं के परिवहन के लिए अत्यधिक सुविधाजनक साधन है, क्योंकि यह सस्ता, सुरक्षित और ऊर्जा दक्ष होता है।

3. सीमांत सड़कों का महत्व बताइए?

Ans. सीमांत सड़कों का महत्व यह है की यह दुर्गम व सीमांत क्षेत्र को देश के अन्य भागों से जोड़ती है। इससे प्रशासन, रक्षा ,व्यापार ,आपदा प्रबंधन तथा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है।

4. व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें?

Ans. व्यापार का अर्थ वस्तुओं और सेवाओं का क्रय विक्रय है। स्थानीय व्यापार देश या क्षेत्र के भीतर होता है। जबकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विदेशी मुद्रा अधिक नियम और सीमा शुल्क शामिल होते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp